बिलासपुर। मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ में 10 से 14 नवंबर तक होने वाली अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को हिमाचल की टीम रवाना हो गई। टीम का बिलासपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। जानकारी देते हुए शिविर प्रभारी एवं डीपीई विशाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल की टीम को प्रदेश सहायक खेल शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक) राजेश ठाकुर ने किट देकर रवाना किया। विशाल भारद्वाज ने बताया कि बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर 31 अक्तूबर से लेकर 7 नवंबर तक हुआ। कोच चंद्र कटोच और इकबाल कौर ने बच्चों को बास्केटबाल की बारीकियों से अवगत करवाया। शीश राम को हिमाचल टीम का प्रबंधक बनाया गया है।