बिलासपुर। राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की अंडर-14 टीम खूब पसीना बहा रही है। बिलासपुर के रावमापा कन्या और छात्र स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी प्रशिक्षक नर्वदा सूद, महेंद्र और चंद्रकांता की अगुवाई में योग की बारीकियों के बारे में बताया जा रहा है। टीम का प्रशिक्षण शिविर 27 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलेगा, जबकि टीम छत्तीसगढ़ के लिए रवाना 4 नवंबर को रवाना होगी। शिविर प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि 14 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रतियोगिता 7 से 11 नवंबर तक होगी।