फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयना देवी में 45 किलोमीटर पंजाब सीमा पर चौकसी बढ़ी

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर) श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से डीएसपी नयनादेवी अनिल शर्मा की अगुवाई में आईटीबीपी जवानों की टुकड़ी ने गश्त की। नयनायदेवी के कोहनी मोड़ से लेकर बैहल तक कैंची मोड होते हुए पैदल गश्त की गई। इस दौरान लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि सीमा पर किसी तरह का कोई गैर कानूनी कार्य तो नहीं हो रहा।
विज्ञापन


श्री नयना देवी के उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल शर्मा ने पैदल गश्त की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देने के लिए आईटीबीपी के 16 जवानों के साथ मिलकर पैदल गश्त की गई है। डीएसपी ने बताया कि पंजाब राज्य के साथ बिलासपुर की 45 किलोमीटर लंबी सीमा है। ऐसे में चुनावों के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के होने का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पैदल गश्त की गई है।

रविवार को नयनादेवी के कोहन्नी मोड़ से लेकर कैंची मोड़ तक पुलिस चेक पोस्ट से होते हुए बैहल इलाके तक पैदल मार्च किया है। पैदल मार्च करने से मतदाताओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। इस दौरान डीएसपी अनिल शर्मा के साथ एसएचओ कोट योगराज चंदेल, नयनादेवी पुलिस चौकी के कर्मचारी और आईटीबीपी के 16 जवानों की टुकड़ी साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें