फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घागस में 21 वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
घागस में आयोजित पेंशनरों की बैठक में सम्मानित होने वाले पेंशनर। स्रोत: पेंशनर
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक समारोह में दिया सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई घागस सदर खंड का वार्षिक समारोह घागस में इकाई प्रधान हरिदास ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने आयोजन के लिए 11 हजार रुपये का सहयोग भी दिया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान करीब 21 पेंशनर, जिन्होंने 17 वर्ष की पेंशन अवधि पूरी कर ली है, को मफलर, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनमें जिला प्रधान चेत राम वर्मा, सुखराम भाटिया, सोहन लाल ठाकुर, जीत राम ठाकुर, नंद लाल शर्मा, राम लाल ठाकुर, बेली राम, देशराज शर्मा, धनी राम, देवी राम, नरेंद्र कुमार वर्मा और सीता देवी सहित अन्य शामिल रहे। मुख्य अतिथि को भी शाल, टोपी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने पेंशनरों की लंबित आर्थिक देनदारियों का भुगतान न होने पर सरकार के प्रति रोष जताया। जिला प्रधान चेत राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को समय रहते पेंशनरों से वार्ता करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो पेंशनर्स उग्र प्रदर्शन और आमरण अनशन जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। मुख्यातिथि कृष्णा शर्मा ने पेंशनरों से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने और पेंशनर हित में कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में जिला व खंड स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें