फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल को घाटे से उभारने के लिए निकाला जाए उचित हल

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। ऑल इंडिया डीओटी/बीएसएनएल पेंशनर्स कल्याण संस्था की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक प्रधान नंद लाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पेंशनरों को आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्कल सचिव केवल कृष्ण, मुख्यातिथि श्रवण कुमार व अन्य सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों को आ रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सरकार से मांग की गई की सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को घाटे से उभारने के लिए देशहित एवं कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए उचित हल खोजा जाए। सरकारी कंपनी बीएसएनएल का प्रतियोगिता के लिए जनहित में सरकार को इसे बहाल रखना चाहिए, अन्यथा प्राइवेट कंपनियां मनमानी करती रहेंगी। जिससे जनसाधारण को दिक्कत आएगी। इसके साथ ही मांग की गई कि पेंशन का एरियर 78.2 प्रतिशत, डीए के साथ 01-01-2007 से दिया जाए। जिसे रोक रखा है। मेडिकल अलाउंस बीएसएनएल की बजाए डीओटी भुगतान करे, जहां से पेंशनर्स की पेंशन मिलती है। यह भी मांग की गई की पेंशनर्स को हर पांच साल में कम से कम 10 प्रतिशत मूल पेंशन में वृद्धि की जाए।
वहीं यह भी बताया गया कि अगली बैठक (त्रैमासिक) 15-07-2019 को घुमारवीं में होगी। बैठक में लेखराम, धर्मदास, प्रेम लाल, ख्याली राम चौधरी, गोबिंद सिंह, कालीदास, दिनानाथ, कृष्ण लाल, प्रताप सिंह भल्ला, लेखराम शर्मा, कर्मदेव गौतम, जगदीश राम व सोहन सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें