फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा में रॉ मैटेरियल लेकर आने वाली गाड़ियों से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। एसीसी कारखाने के लिए बाहर से रॉ मैटेरियल लेकर आने वाली गाड़ियों का जाम बरमाणा वासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जाम के कारण स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी दिक्कत होती हैं, वहीं जाम में स्कूली बसें भी फंसी रहती हैं।
जाम के कारण बुजुर्गों, महिलाओं को सड़क क्रॉस करना भी परेशानी भरा हो चुका है। जबकि यहां पर जाम के कारण बरमाणा कैंची मोड़ पर वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति मौत का ग्रास भी बन चुका है।
विज्ञापन

जिला इंटक महासचिव अमरजीत सिंह का कहना है कि जाम कई वर्षों से परेशानी का सबब बना हुआ है। बरमाणा वासियों ने कौड़ियों के दाम पर एसीसी कारखाने के लिए अपनी जमीनों का अधिग्रहण करवाया ताकि उनको और उनके परिवार वालों को राहत के तौर पर इस कारखाने से रोजगार मिले लेकिन उसके बिल्कुल विपरीत इस कारखाने का 100 प्रतिशत लाभ बाहर के लोगों को मिल रहा है। जबकि स्थानीय युवा बेरोजगार होकर ठोकरें खा रहे हैं। यहां पर विस्थापितों को अगर मिल रही है तो सिर्फ इस कारखाने के प्रदूषण की समस्या, तरह-तरह की बीमारियों से पीड़ित होना सहित अन्य परेशानियां। इसके बावजूद शासन व प्रशासन की आंखें नहीं खुली है। एसीसी कारखाना प्रबंधन वर्ग कहने के लिए तो बड़े-बड़े दावे करते हैं कि हम सुरक्षा नियमों का पूर्ण रूप से पालन करते हैं लेकिन इसी कारखाने के द्वारा सड़क सुरक्षा अधिनियम की अवहेलना की जा रही है।
अमरजीत का कहना है कि अब उनके और बरमाणा विस्थापितों की ओर से इस तरह का जुर्म सहना अब असहनीय हो चुका है। अगर भविष्य में इस तरह का जाम लगा तो एनएच-21 को जाम किया जाएगा तथा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी एसीसी प्रबंधन वर्ग तथा जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस बारे में एसीसी कंपनी के चीफ मैनेजर प्रबंधक सत्यवीर सिंह का कहना है कि एक साथ ज्यादा लोड आ जाने से ही ऐसी दिक्कत आती है जिससे परेशानी होती है। ऐसे ट्रकों को अंदर ही पार्क किया जाता है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। कंपनी प्रबंधन लोगों की परेशानी को हल करने का पूरा ध्यान रख रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें