फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर की 20 पंचायतों में शुरू होगी टीबी मुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ऋषि टंडन ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 1 से 15 जनवरी तक टीबी मुक्त अभियान पखवाड़ा-2019 शुरू किया गया है। इस अभियान में घरद्वार जाकर टीबी रोगियों की पहचान की जाएगी और उन्हें इस बीमारी के लिए जागरूक भी किया जाएगा। बिलासपुर अस्पताल में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सूबे को टीबी मुक्त करने का 2021 का टारगेट लिया है। इस टारगेट के अंतर्गत प्रदेश को टीबी मुक्त बना दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की मुख्य भूमिका रहेगी। यह टीम चिहिन्त की गई पंचायतों में जाकर टीबी रोगियों की पहचान करेगी। बिलासपुर जिला में तीन ब्लॉक चिहिन्त किए गए हैं।
विज्ञापन

घुमारवीं ब्लॉक में पटेड़, हमबोट, गटवाड़, सरयून और मार्कंडेय ब्लॉक में बस्सी, छकोह, दबट, धौनकोठी, लेहरी, नयना देवी जी, त्यून वहीं, झंडूता ब्लॉक में धनीपखर, पपलोआ, झंबोला, बडग़ांव, कोसरियां, जड्डू-गुल्जार, दाड़ी बाड़ी, भड़ोल व घराण गांव चिहिन्त किए गए हैं। विभाग की टीम इन गांवों में जाकर लोगों से बातचीत करेगी। अगर किसी भी व्यक्ति के भीतर टीबी रोग के लक्षण पाए जाते हैं तो उनका इलाज घरद्वार पर किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश आहलूवालिया, एसएमओ डॉ. सतीश शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर धर्माणी, एमडी नरेश चौहान, स्वास्थ्य विभाग से रोमा शर्मा, पूर्व चंद व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट...
38025 रोगियों की होगी जांच
क्षय रोग अधिकारी ऋषि टंडन ने बताया कि जिला में उन्होंने 20 पंचायतें चिहिन्त की हैं। इन पंचायतों के 38025 लोगों की जांच घरद्वार पर की जाएगी। अगर कोई रोगी टीबी से ग्रसित पाया जाता है तो उसकी स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
----------------------
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें