फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा से पीड़ित महिलाओं को तत्काल मिलेगा आश्रय: विवेक भाटिया

विज्ञापन
home
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला में घरेलू हिंसा के अतिरिक्त अन्य विभिन्न हिंसाओं से पीड़ित महिलाओं को तुरंत आश्रय देने के लिए बिलासपुर के महिला कामकाजी छात्रावास में वन स्टेप सेंटर का शुभारंभ उपायुक्त विवेक भाटिया ने किया।
इस अवसर उपायुक्त ने कहा कि इस केंद्र के खोलने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न हिंसाओं से पीड़ित महिलाओं व लड़कियों को तुरंत आश्रय प्रदान कर सहायता प्रदान करना है। जो महिलाएं, घरेलू हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार की हिंसाओं से पीड़ित हैं उन्हें तत्काल इस सेंटर में सहायता प्रदान कर अल्पकाल के लिए आश्रय देकर राहत प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस सेंटर में घरेलू हिंसा, लैंगिक हिंसा, दुराचार, दहेज उत्पीड़न, तेजाब से प्रताड़ित कार्य स्थल पर शारीरिक उत्पीड़न, बाल-विवाह, लिंग चयन, भ्रू्ण हत्या इत्यादि से पीड़ित सभी वर्ग की महिलाओं को सलाह, सहायता, मार्ग दर्शन और संरक्षण दिया जाएगा। 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को भी इस सेंटर में सहायता मिलेगी। किसी भी रूप में पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को आवश्यकतानुसार सभी प्रकार की आपातकालीन सुविधा जैसे चिकित्सा, विधिक सहायता, मनोवैज्ञानिक सलाह, मनोचिकित्सा परामर्श की तत्काल सुविधा मिलेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें