फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा है डेंगू का प्रकोप 22 और पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 22 नए मामले आए सामने
विज्ञापन

सबसे अधिक 15 मामले मारकंड में आए सामने, 114 लोगों का चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि गत महीने से ऐसा कोई दिन नहीं रहा है जिसमें डेंगू के रोगी अस्पताल नहीं पहुंच रहे हों। हर रोज जिले में डेंगू के दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। जो स्वास्थ्य विभाग की पूरी कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को डेंगू के 22 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें से 4 मामले बिलासपुर शहर से, 15 मामले मारकंड से, 3 मामले घुमारवीं से दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 114 रोगियों का इलाज चल रहा है। डेंगू से पीड़ित 4 रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा वार्ड नंबर 1, 2, 5, 7, 8, 9 और 10 में जाकर 128 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया। 147 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण बर्तनों को खाली करवाकर साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकले तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढककर और ओडोमोस आदि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें। घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें