फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वर्ष से ऊपर की आयु के लोग किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। पेंशनर्र्स वेलफेयर एसोसिएशन जुखाला इकाई ने उतरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल महर्षि मार्कंडेय में बालमुकंद शर्मा की अध्यक्षता में वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें जिला अध्यक्ष जगदीश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव संतराम कश्यप ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा संगठन की वार्षिक रिपोर्ट तथा अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। एसोसिएशन ने 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अपने सदस्यों दीप राम, नरेंद्रा, खजानाराम, निकड़ा राम, मदन लाल शास्त्री तथा निर्मला देवी को शॉल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में शहरी इकाई के प्रधान रविंद्र भट्टा, उपाध्यक्ष नंदलाल राही, सचिव चेतराम वर्मा, सदर खंड के सचिव गोपाल शर्मा, संगठन सचिव हुकम सिंह ठाकुर इत्यादि ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके अलावा एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें