फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगर संचालन श्रद्धा और पुण्य का है कार्य : विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। समाज सेवी संस्थाओं की ओर से श्रावण अष्टमी मेला के दौरान श्री नयना देवी में लगने वाले लंगर श्रद्धालुओं व समाज के लिए अत्यंत सराहनीय पुनीत कार्यों के उदाहरण हैं। यह उद्गार मेला अधिकारी विनय कुमार ने शक्तिपीठ श्री नयना देवी में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली की लंगर समितियों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रकट किए। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत श्रद्धा और पुण्य का कार्य है। अन्नदान एक महादान हैं।
मेला अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि लंगर संचालक दूर-दूर से आने वाले लाखों थके हुए श्रद्धालुओं को भोजन एवं चाय की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने लंगर समितियों की सराहना करते हुए कहा कि लंगर संचालकों द्वारा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और साफ सुथरा भोजन परोसा जा रहा। प्रशासन का हमेशा ही प्रयास रहा कि लंगर संचालकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि यह लोग इसी प्रकार नि:स्वार्थ भाव से श्रीनयना देवी जी मंदिर में अपनी सेवाएं अर्पित करते रहें। इस अवसर पर लंगर समितियों की ओर से मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय कुमार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस मेला अधिकारी भागमल ने कहा कि यह समाज सेवी संस्थाओं के लोग जगह-जगह कोलांवाला टोबा से लेकर श्री नयना देवी तक श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। सहायक मेला अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करना एक बड़ा कार्य हैं जिसका निर्वहन लंगर समितियों की ओर से बखूबी किया गया।
विज्ञापन

इस समारोह में विशेष रूप से पंजाब समाना के विधायक काका राजेंद्र सिंह मौजूद रहे तथा डॉ. सतपाल अग्रवाल, रक्षपाल, रमेश सिंगला, कृष्ण कुमार, संदीप, मुरारी लाल, चमन लाल, कुकू पटियाला, जीवन गुप्ता, संजय बंसल, मदन लाल गोयल के साथ अन्य विभिन्न लंगर समितियों के प्रधान व कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा भारी संख्या श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
---------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें