बिलासपुर (रामपुर)। क्रय विक्रय समिति के पूर्व चेयरमैन गुच्छन खां के मोहल्ल भट्टी टोला निवासी बहनोई कदीर खां के आवास पर बृहस्पतिवार की सुबह तमाम लोग एकत्र हुए। कदीर खां व उनकी पत्नी परवीन, पुत्र जुबैर खां, पुत्रवधु नूरी को सभी ने हज के लिए रवाना किया। इससे पूर्व सभी ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। हज जाने वाले सभी से मिले और दुआ करने की गुजारिश की। इसके बाद सभी ने उन्हें जुलूस के रुप में पैदल ही नगर के मुख्य चौराहे तक पहुंचाया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, गुच्छन खां, शाहजेब खां, जैद खां, बासिफ खां, अरबाज खां, शमीम अख्तर खां, फराज खां भूरा, अनस खां, याकूब खां, मंसू खां, आदिल खां, सिम्मी खां, मुशाहिद खां, शबाब खां, शहजाद खां, समीर खां आदि मुख्य थे। इसके बाद हज जाने वाले वाहनों द्वारा दिल्ली को रवाना हो गए।