बिलासपुर (रामपुर)। करगिल दिवस की याद प्रशासन को आखिरकार बुधवार की शाम को आई। एसडीएम डीएस गुप्ता अपने मातहतों के साथ बृहस्पतिवार की शाम को करगिल शहीद बलजीत सिंह के गांव नवाबगंज पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा समाधि पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह शहीद के घर पहुंचे। उन्होंने शहीद की मां शमशेर कौर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद के भाई रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कुमार, नसीर अहमद खां आदि मौजूद रहे।