बिलासपुर। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने लेखपालों के दौरान हड़ताल के दौरान के लंबित आय, जाति व स्थायी के 813 प्रमाणपत्र जारी कराएं हैं।तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपालों की हड़ताल के आय, जाति व स्थायी के प्रमाणपत्र नहीं बन सके थे। इससे आवेदक बेहद परेशान हुए थे। लेखपालों की हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी लेखपालों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तहसीलदार ने लंबित प्रमाणपत्रों के बाबत जानकारी बुधवार को ली तो उन्हें बताया गया कि आय के 132, जाति के 551 और स्थायी के 130 प्रमाणपत्र जारी होने के लिए विचाराधीन पड़े हैं। तहसीलदार ने सभी लेखपालों को कुल 813 प्रमाणपत्र तत्काल जारी करने के लिए सौंपे। लेखपालों ने शाम तक सभी प्रमाणपत्र को जारी कर संबंधित को सौंप दिए। तहसीलदार ने कहा कि नियमित आने वाले प्रमाणपत्रों को नियमानुसार निर्धारित समय के अंदर ही बनाया जाना है।