केमरी। केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी इरफान की पुत्री फरीन (16) शुक्रवार की शाम अपने घर में बिजली के टेबिल फैन को अपनी तरफ घुमा रही थी। इस दौरान अचानक पंखे में करंट आ गया। करंट से वह झुलस गई। करंट लगने से वह बेहोश भी हो गई। किशोरी को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।