बिलासपुर। राजस्व विभाग और प्रथमा बैंक की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को राजस्व वसूली अभियान चलाया। तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार कुंदन सिंह टोलिया ने ग्राम अंबरपुर, कचनाल, बेरखेड़ा, गदा फार्म, गुलडिया, मनुनागर, चंदेला, मुडिया मनकरा, केमरी में बकाएदारेां के यहां छापामार कार्रवाई की। जिसमें केमरी निवासी अमीर अहमद को टीम ने पकड़कर तहसील हवालात में बंद कर दिया। बाद में 40 हजार रुपये जमा करने पर छोड़ दिया गया। टीम में वरिष्ठ प्रबंधक गिरीश कुमार, संजय जौहरी, योगेश कुमार, सुभाष चंद्र चौहान, फारूख मियां, सलीम अहमद, साजिद खां आदि मुख्य थे।