फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहारों फूल बरसाओ.. पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। अजमेर ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक इंदु बाला और धीरज शर्मा के नाम रही। कार्यक्रम में राकेश चोपड़ा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वशिष्ठ अतिथि डॉ. हरीश शर्मा और टीएस चंदेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अश्वनी कुमार ने तेरे बिन नहीं जीना..., दमा दम मस्त कलंदर..., गोरी कैसा लगा पहाड़ां दा बसना... गानों पर लोगों को खूब नचाया। विमला राठौर ने मेला भराड़ी दा मेले जाणा जरूर..., पवन हंस ने कजरा मोहब्बत वाला..., इक मुंडा पंजाबी... गानों की प्रस्तुति दी। इंदु बाला ने लग जा गले की फिर यह हंसी रात हो न हो..., सोणा सोणा दिल मेरा सोणा... और अन्य गानों से भराड़ी की जनता का मन मोह लिया। इसके बाद स्टार नाइट कलाकार पहाड़ी लोक गायक धीरज शर्मा ने भोले शंभू पधारो..., आने से उसके आए बाहर..., हाल पूछो दिलों का क्या है सनम..., रेशमा, चाहूंगा में तुझे शाम सेवेर..., बहारों फूल बरसाओ..., बड़ी दूर से आया हूं प्यार का तोहफा लाया हूं और भेड़ां तेरियां ओ... गाकर अपनी मधुर आवाज से समां बांध दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर करतार चौधरी, जिला पार्षद उपाध्यक्ष अमी चंद सोनी, सुभाष ठाकुर, कृष्ण, ख्याली राम, चिरंजी लाल, कन्हैया लाल, मीना जसवाल, वीना ठाकुर, अशोक बंथरा, दूनी चंद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें