बिलासपुर। जामली के पास सोमवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकाराई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। हालांकि, इस हादसे को लेकर पुलिस में किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। हादसा सोमवार को शाम करीब पांच बजे हुआ। हादसे का कारण कार स्टेयरिंग लॉक होना माना जा रहा है। हादसे के समय कार बिलासपुर से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान जामली के पास कार का स्टेयरिंग लॉक हुआ और दूसरी ओर सड़क पर पहले ही डीजल गिरा हुआ था, जिस कारण कार स्किड होने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। दोनों वाहनों के चालकों में आपस में समझौता होने के कारण इस संबंध पुलिस में किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।