फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देलग पोलिंग बूथ पर कुछ देर के लिए तनाव

विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला के सदर विधान सभा क्षेत्र में देलग पोलिंग बूथ पर सुबह कुछ देर के लिए तनाव स्थिति रही। भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुभाष ठाकुर के चुनाव निशाने वाले बटन में कुछ दिक्कत है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि ये जान-बूझ कर किया गया है। विरोध के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। कुछ समय के लिए पोलिंग बूथ पर पोलिंग भी रुकी रही। हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि बटन हार्ड है। इसके अलावा मशीन में कोई दिक्कत नहीं थी।

गौर रहे कि पोलिंग शुरू होते ही देलग पोलिंग बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशीन के खराब होने की शिकायत की। उनका कहना था कि भाजपा उम्मीदवार के सामने वाला बटन काम नहीं कर रहा हैं। इसके बाद वोटिंग रोक दी गई। इसके बाद मौके पर इंजीनियर को भेजा गया। तमाम जांच के बाद पाया कि मशीन ठीक है। मशीन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हैं। लेकिन उम्मीदवार के चुनाव निशान के आगे लगा बटन हार्ड है। इस कारण उसे दबाने में दिक्कत आ रही है। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से मशीन को बदल कर दूसरी मशीन लगाई है। जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए वहीं फिर से मतदान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरीश गज्जू का कहना है कि ईवीएम मशीन ठीक थी। लेकिन उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के आगे की बटन कुछ हार्ड था। सूचना मिलते मौके पर इंजीनियर भेजे गए। जांच में सब सही पाया गया। लेकिन लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर दूसरी ईवीएम मशीन लगाई गई। इस पूरे कार्य के दौरान कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें