फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव संपन्न अब अवैध कब्जा धारकों पर चलेगा डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

बिलासपुर।
शहर में किए अवैध कब्जों पर चुनाव के ठीक बाद अब विभाग का डंडा चलेगा। हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार विभाग शहर में अवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई करेगा। हालांकि चुनाव के कारण अवैध कब्जा धारकों पर कार्रवाई नहीं हो पाई रही थी। लेकिन वीरवार को मतदान संपन्न होने के बाद विभाग कार्रवाई करेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश हाईकोर्ट ने बिलासपुर शहर में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बाद विभाग ने कई कब्जों को हटाया भी है। जबकि कई मामले अभी भी ऐसे हैं उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही हैं। इस संबंध में 31 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी थी। लेकिन चुनाव के कारण तहसीलदार कोर्ट में पेश नहीं हो पाए थे। अगली सुनवाई से पहले विभाग कई कब्जों पर डंडा चलाएगा। ताकि कोर्ट में पक्ष मजबूती के साथ रखा जा सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला में भाखड़ा विस्थापितों को 150 वर्ग मीटर कब्जों का नियमित किया जाना था। इसमें कई कब्जे नियमित हो चुके हैं। इसके अलावा शहर में कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। सरकारी विभाग से सूत्रों की माने तो कई रसूखदारों ने तो पांच बीघा से भी अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा हैं। लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया हैं।
विज्ञापन


अब देखना है कि हाईकोर्ट में अगली सुनवाई से पहले सरकारी अमला अवैध कब्जा धारकों पर क्या कार्रवाई करेगा। तहसीलदार जीत राम भारद्वाज का कहना है कि हाई कोर्ट के आदेशों की कड़ाई से पालना की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें