बिलासपुर। प्रदेश में चुनावों को लेकर प्रचार-प्रसार चरम पर है। प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर दिन-रात एक करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी भी किसी तरह की ढील बरतना नहीं चाहते। शुक्रवार को बिलासपुर जिला के प्रवेश द्वारा के साथ-साथ जिला के हर विधानसभा क्षेत्र में चेकिंग का दौर जारी रहा। पुलिस विभाग के साथ-साथ चुनाव आयोग व आबकारी विभाग की टीमें वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की भी चेकिंग की जा रही है।
हिमाचल के प्रवेश द्वार स्वारघाट के साथ पंजाब सीमा के साथ सटे क्षेत्र कोलावाला टोबा से लेकर सलापड़ व हमीरपुर से सटी सीमा व ऊना जिला के साथ सटी सीमाओं पर पुलिस नियमित रूप से चेकिंग कर रही है। निष्पक्ष वोटिंग करवाने के लिए चुनाव आयोग ने नाके बढ़ा दिए हैं। राज्य की सीमाओं पर चौकसी मजबूत कर दी है।
पंजाब राज्य की सीमा के साथ सटे बार्डर एरियों पर हर समय पुलिस बल तैनात है और चेकिंग का दौर लगातार जारी है। पंजाब के पुलिस अधिकारियों से भी बैठकें की जा रही हैं। इसके अलावा पुलिस की नकद कैश पर नजर है, क्योंकि 50 हजार रुपये से ज्यादा अगर आपके पास पैसे हैं तो आपको पूरी जानकारी पुलिस को देनी होगी।