फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक एनएच जाम, हजारों वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे स्वारघाट में ट्राले और बल्कर के खराब होने से चार घंटे तक जाम लगा रहा है। इस वजह से हाईवे में करीब बीस हजार वाहन फंसे रहे। हालत यह थी कि एनएच के दोनों ओर पांच से छह किलो मीटर के दायरे में वाहनों की कतारें लग रही। इस वजह से देश विदेश के सैलानियों सहित प्रदेश के लोगों सहित हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही को किसी तरह से बहाल किया जा सका। ट्रैफिक जाम सुबह सात बजे से लेकर करीब 11 बजे तक रहा।
शनिवार सुबह 7 बजे पंजाब की तरफ से सरिया लेकर आ रहा ट्राला स्वारघाट कस्बे के समीप खराब हो गया। जबकि इससे कुछ दूर आगे राख से भरा बल्कर भी सड़क के बीचोबीच खराब हो गया। डबल लेन सड़क होने के कारण यातायात के लिए केवल एक लेन मार्ग ही बच गया। इससे देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्वारघाट से जाम एक तरफ छह किलोमीटर दूर कैंची मोड़ तो दूसरी तरफ बनेर तक वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मगर यातायात को बहाल करवाने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे पर्यटक सिमरन कौर, हरदेव सिंह, प्रियंका, रविंद्र कुमार, कमल कुमार, जगदेव सिंह, दीपिका और राघवेंद्र कौशल ने बताया कि वह उतर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़, पंजाब से मनाली घूमने के लिए रहे हैं। मगर उन्हें क्या पता था कि यहां पर इतना लंबा जाम लगता है। पर्यटकों ने बताया कि वह स्वारघाट के पास सुबह सात बजे से खड़े हैं। चार घंटे बाद वह इस जाम से निकल पाए। गर्मियों के मौसम में उन्हें जाम में और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में करीब दस हजार से ज्यादा वाहनों के पहिये थमे रहे। इन दिनों हिमाचल में पर्यटन सीजन चला हुआ है। इस वजह से रोजाना बिलासपुर से होकर करीब 20 हजार से ज्यादा पर्यटक गुजरते हैं। इससे एनएच पर इन दिनों यातायात का भारी दवाब रहता है। किसी वाहन के खराब होने और हादसा होने की स्थिति में लंबा जाम लग जाता है। पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी एसएचओ राजेश पराशर ने बताया कि स्वारघाट कस्बे के समीप सरिए से भरा एक ट्राला और एक बल्कर में तकनीकी खराबी आने के कारण लंबा जाम लग गया। पर्यटन सीजन के चलते बड़ी संख्या में टूरिस्ट हिमाचल आ रहे है। इससे जाम खोलने में ज्यादा देर लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें