फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लोअर निहाल में 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, मौत

Sun, 22 Mar 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक तनाव के चलते उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

कमरे में लटका मिला युवक, अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के लोअर निहाल इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अरुण कुमार (20) पुत्र सुरेश कुमार निवासी लोअर निहाल, बिलासपुर के रूप में हुई है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। परिजनों के अनुसार वह अक्सर तनाव में रहता था, हालांकि उसने कभी इस तरह का कदम उठाने का संकेत नहीं दिया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जब परिवार के सदस्य अपने-अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, उसी दौरान अरुण अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने उसे आवाजें लगाईं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इससे चिंतित होकर जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। अरुण फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है और आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें