श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए हैं पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में रविवार को करीब 20 हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की।
मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए चार बजे खोल दिए गए। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। पूरा दिन मंदिर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की, वहीं मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाल कर अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मंदिर अधिकार संजीव प्रभाकर ने बताया कि श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा गया। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जलपान और लंगर की व्यवस्था भी की गई है।