श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए हैं पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर में त्योहारों के चलते बुधवार को करीब 20 हजार श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की।
मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए चार बजे खोल दिए गए। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पूरा दिन मंदिर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की, वहीं मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। श्रद्धालुओं को लाइनों में ही दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। नवरात्रों में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मंदिर के अंदर और बाहर की हर गतिविधि पर ध्यान रखा जा रहा है। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जलपान और लंगर की व्यवस्था भी की गई है।
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद