फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के ब्यान में बिफरे मिड-डे-मील वकर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला बिलासपुर मिड-डे मील वर्कर्स ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मिड-डे मील वर्कर्स की प्रधान कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते हुए वर्करों ने जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वर्कर्स का कहना है कि 9 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक में मिड-डे मील वर्कर्र्स के मानदेय में 200 रुपये बढ़ोतरी की गई जिसमें तमाम स्कीम वर्कर, आंगनबाड़ी, वाटर गार्ड, आशावर्कर व पंचायत चौकीदार, मिड-डे-मील वर्कर सबसे पहले था।
वर्करों ने बताया कि खेद इस बात है कि 15 फरवरी को शिक्षा मंत्री के बयान में मिड-डे-मील वर्कर के मानदेय बढ़ाने के लिए सरकार विचार नहीं रखती कही गई बात पर वर्करों ने रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा मिड-डे-मील वर्करों के साथ भद्दा मजाक व अन्याय किया गया है जिसकी मिड-डे-मील वर्कर निंदा करते हैं। उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि जो मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई है उसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए, अन्यथा प्रदेशभर में मिड-डे मील वर्कर धरना प्रदर्शन करने में परहेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें