फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नियमों को ताक कर देर रात बज रहे हैं डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र जम्वाल
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। शादियों के इस सीजन में नियमों को ताक में रखकर देर रात तक घुमारवीं और बिलासपुर में डीजे बज रहे हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन भी देर रात तक डीजे बजाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद भी प्रशासन ऐसे मामलों पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है।
घुमारवीं और बिलासपुर क्षेत्र में देर रात तक डीजे बज रहे हैं, लोग नाचते हुए खूब हो हल्ला कर रहे हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही हैं। देररात तक बजने वाले डीजे की धुन स्थानीय प्रशासन के कानों तक गूंज रही हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन कन्नी काट रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों राम सिंह, अश्वनी कुमार, प्रताप सिंह, मनोहर लाल, प्रदीप कुमार, धर्म सिंह, प्रवीण कुमार, अभिषेक कुमार, कुलदीप सिंह, देवराज, इंद्र सिंह व प्यारे लाल ने कहा कि शादियों में डीजे बजाना तो अच्छी बात है, पर देर रात तक डीजे बजता रहे और प्रशासन चुपचाप यह सब देखता रहे तो गलत है।
लोगों का कहना है कि मार्च माह में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेपर होने वाले हैं। ऐसे में देर रात तक बजने वाले डीजे से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। हाईकोर्ट के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए अन्यथा बच्चों के अभिभावकों को कड़ा कदम उठाने पर विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इनसेट...
पुलिस अधिकारियों को देंगे कार्रवाई करने के सख्त आदेश
शादियों में देर रात तक जो डीजे बज रहे हैं, वह गलत है। लोगों को खुद ही समझना चाहिए कि कोर्ट के आदेशों की अवहेलना न हो डीजे तय समय तक ही बजना चाहिए। शीघ्र ही पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे ताकि देर रात तक डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
....शशिपाल शर्मा, एसडीएम, घुमारवीं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें