फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकांटा खराब होने से हिमाचल में प्रवेश कर रहे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। आरटीओ बैरियर स्वारघाट का धर्मकांटा चार माह से खराब पड़ा हुआ है जिसके कारण स्वारघाट क्षेत्र से ओवरलोड वाहन सरेआम हिमाचल में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। जबकि कोर्ट के आदेशानुसार प्रदेश में प्रवेश करने के लिए वाहनों को धर्मकांटा से वजन मापा जाता है। इस दौरान अगर कोई वाहन ओवरलोडिंग में हो तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाती है। उल्लेखनीय है कि ओवरलोडिंग करने वाले माल वाहक वाहनों के कारण पहाड़ी क्षेत्र में अक्सर दुर्घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। ओवरलोडिंग होने के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में वाहनों की ब्रेक फेल या फिर अन्य कई वाहनों में दिक्कत आ जाती है, जिसके कारण हादसे हो जाते हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार बरसात के दौरान मिट्टी व मलबा आरटीओ बैरियर के धर्मकांटे के भीतर घुस गया था जिस कारण गत चार माह से उक्त धर्मकांटे पर किसी भी ओवरलोड वाहन की
विज्ञापन

चेकिंग करना विभाग के लिए परेशानी बन गया है। इससे पहले धर्मकांटे में आसमानी बिजली पड़ने के कारण भी कई दिन तक उक्त आरटीओ बैरियर स्वारघाट का धर्मकांटा खराब हालत हो गया था।
विज्ञापन

उधर, एआरटीओ रमेश राणा ने बताया कि बरसात का मलबा व मिट्टी धर्मकांटे में घुस गई थी जिस कारण धर्मकांटा काम नहीं कर पा रहा है। धर्मकांटे को जल्द ठीक करने के लिए कंपनी को लिखा गया है।
-------------------
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें