फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर सिंह, शिवराम व प्रकाश धीमान जिला संरक्षक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। धीमान कल्याण महासभा जिला बिलासपुर की बैठक का आयोजन घुमारवीं में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान ज्ञानचंद धीमान ने की। बैठक में राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान अमरनाथ धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि धीमान समुदाय आने वाले समय में गरीब परिवारों के उत्थान व कन्याओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी।
इसके अलावा बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें शेर सिंह धीमान, शिवराम धीमान व प्रकाश धीमान को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। जबकि संजय धीमान, जसवंत धीमान व भाग सिंह धीमान को उपप्रधान बनाया गया। इसके अलावा जगदीश धीमान, प्रीतम धीमान को सहलाकर, खेमलाता धीमान को महिला विंग वरिष्ठ उपप्रधान व रीना धीमान को उपप्रधान, अक्षर धीमान व धर्म सिंह धीमान को प्रबंधक, अनिल धीमान को संगठन सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि धीमान कल्याण महासभा का राज्यस्तरीय सम्मलेन घुमारवीं में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रधान ने सभी पदाधिकारियों से पूर्ण सहयोग की अपील की है। सम्मलेन जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। बैठक में राजेश धीमान, रमेश, धर्मदास सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें