फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर अस्पताल में बुजुर्गों के लिए नहीं मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में बुजुर्गों के लिए नहीं मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन

बुजुर्ग सीढ़ियां चढ़ने से हुए परेशान, लिफ्ट का भी नहीं मिल रहा सहारा
तीसरी मंजिल में जाकर बुजुर्ग मरीजों को करवाना पड़ रहा चेकअप
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बुजुर्गों के लिए कोई भी विशेष सुविधा नहीं है। पर्ची बनाने से लेकर चिकित्सकों तक जांच करवाने के लिए उन्हें लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। इसके चलते यहां पर दूरदराज से आ रहे बुजुर्ग मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि बिलासपुर अस्पताल में दूसरे और तीसरे माले पर जाकर ओपोडी हैं। वहीं बुजुर्गों के लिए सबसे विशेष चिकित्सक एमडी और नेत्र रोग विशेषज्ञ भी दूसरे और तीसरे माले पर बैठते हैं। इसके चलते यहां पर बुजुर्गों को सीढ़ियां चढ़ने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गौर हो कि क्षेत्रीय अस्पताल में आए दिन लाखों रुपये की लागत से बनी लिफ्टें खराब होती रहती हैं जिसके चलते बुजुर्गों के लिए बनाई गई यह विशेष सुविधा से उनको दो-चार होना पड़ रहा है। वहीं, कई बार तो मरीजों को उनके परिजन काफी मशक्कत के बाद सीढ़ियों से ऊपर चढ़ाते नजर आए हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन फिर से हाथ में हाथ रखकर बैठा हुआ है। वैसे तो स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं और योजनाएं बना रहा है लेकिन जब इसकी रिपोर्ट धरातल में देखी जाती है तो शून्य के बराबर बुजुर्गों को सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर को बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा देनी चाहिए ताकि यहां पर दूरदराज से आए बुजुर्ग मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उधर, इस संदर्भ में जब चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश आहलूवालिया को फोन किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
-------------
...शुभम राही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें