फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास की ज्यादा फीस वसूलने पर भड़के विद्यार्थी

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन द्वारा ज्यादा पैसा वसूलने का आरोप लगाया है। विद्यार्थियों का कहना है कि वह नवंबर माह में अभी तक सिर्फ 16 दिन ही छात्रावास में रहे हैं, जबकि कॉलेज प्रशासन उनसे पूरे माह के पैसे वसूल कर रहा है। मंगलवार को छात्रावास के विद्यार्थी इस समस्या को लेकर कॉलेज प्राचार्या बृजबाला सांख्यान से मिले लेकिन उनको प्राचार्या की ओर से कोई उचित जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

छात्रावास के विद्यार्थियों में शुभम, रॉबिन, प्रतीक, निशांत, अविनाश, बिमल, राहुल मलिक, जावेद, मंदीप सिंह, सचिन ठाकुर, गौरव शुक्ला, अक्षय शर्मा, नमनदीप सिंह, शिवम और विशाल ने बताया कि यह समस्या हमेशा विद्यार्थियों को आती रहती है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन उनसे नवंबर माह में 25 दिन का मैस बिल मांग रहा है। जबकि विद्यार्थियों ने अभी तक सिर्फ 16 दिन तक ही खाना खाया है और बाकि सब विद्यार्थी अब घर जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि उनसे सिर्फ 16 दिन के ही पैसे काटे जाएं बाकि दिनों के पैसे देने में विद्यार्थियों ने आपत्ति जाहिर की है।
विज्ञापन

---
प्रशासन पूरे महीने के ही पैसे काटता है
कॉलेज प्रशासन पूरे महीने के ही पैसे काटता है। विद्यार्थियों को छुट्टियां नहीं हुई है। वह अपनी मर्जी से घर जा रहे हैं।
नरेश कुमार, छात्रावास प्रभारी, बिलासपुर कॉलेज
----------------------------------------
----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें