अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा/जुखाला (बिलासपुर)। पशु मंडी एवं किसान मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या मुस्कान व सुरेश शर्मा के नाम रही। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुना कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। जबकि दूसरे दिन महिला मंडल व स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला महिला कबड्डी वर्ग में फाइनल मैच करवाया गया जिसमें हिम अकादमी नम्होल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होल मैदान में उतरे। हिम अकादमी ने फाइनल मैच अपने नाम कर लिया।
पशु मंडी एवं किसान मेला नम्होल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कामधेनु हितकारी मंच संस्था के अध्यक्ष नानक चंद व सचिव जीतराम कौंडल ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मंच संचालन चमन ठाकुर ने किया।
स्थानीय कलाकार अजय कुमार ने ‘कैसा लगा गोरिये’ गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। उसके बाद अरमान बादशाह ने शिमला जो जाना..., तुस्सी एक बार मनो मेरी गल..., इसक द गिद्दा..., इत्यादि प्रस्तुती की दी। मुस्कान ने कच्ची डोरियों से मुझे बांध लो..., चना मेरिया चना मेरिया..., तेरा मेरा प्यार...., शेला लगा..., पानी री टंकी...., पता पानो रा..., इत्यादि एक से बढ़कर एक गाने गाए कर पंडाल में बैठे लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा कलाकार सुरेश शर्मा ने अंत में मंच का संचालन किया और अपनी प्रस्तुती में पहाड़ी पंजाबी व हिंदी गानों का आगाज किया।