फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रोहड़ू जाना मेरी आमिये रोहड़ू जाना हो...’ पर खूब झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। हिमालयन परमार्थम सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्था निहारखान-बासला की ओर से आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ समाजसेवी राजेंद्र राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान शैलेंद्र भड़ोल, किशोर ठाकुर और कमलेश नड्डा सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आगाज राजेश डोगरा ने इन्हा बड़ियां जो तुड़का लगा ओ ठेकेदारिनिये..., रोहड़ू जाना मेरी आमिये रोहड़ू जाना हो..., पल पल दिल के पास, दमा-दम मस्त कलंदर..., बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है..., और कजरा मोहब्त वाला अखियों में ऐसा डाला, कजरे ने लेली मेरी जान..., मुखड़ा चांद का टुकड़ा...,आदि गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गायिका नीलम ने फौजिया अंब पके घर आ जा...., कालुआ मजूरा डेरा तेरा दुरा..., बंदलें दी धारें तू सिद्धि काजो खंडूरी नपी कनें देखी ले झील केडी भरूरी आदि गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मॉडल शेखर ने रेंप पर खूब जलबे बिखेरे व इन्हा बड़ियां जो तुड़का लगा गीत पर डांस किया। इसके अलावा गायक दीप कुमार ने पहाड़ी, पंजाबी गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें