फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से बंद हुआ श्री नयना देवी-आनंदपुर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। भारी बरसात के चलते श्री नयना देवी जी में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से श्री नयना देवी-आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण श्री नयना देवी-आनंदपुर साहिब मुख्यमार्ग बड़ोह के कोहनी मोड़ के पास बंद हो गया लेकिन जल्द ही लोक निर्माण विभाग ने इस मुख्य सड़क पर ट्रैफिक बहाल कर दिया।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने बताया की जेसीबी मशीन लगाकर सड़क बहाल कर दी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अछरू राम का कहना हैं की मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क हैं और हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें