फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयना देवी में सर्कुलर रोड बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनयना देवी में सर्कुलर रोड बहाल
आम लोगों के साथ श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी मंदिर का सर्कुलर रोड यातायात अब पूरी तरह से बहाल हो गया है। इससे आम लोगों के साथ श्रीनयना देवी में आने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह भारी बारिश के कारण ल्हासे गिरने के कारण सड़क बंद हो गई थी जिस कारण आम लोगों और सैलानियों को भी शुक्रवार को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा था। वहीं सड़क बंद होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई करते हुए इस रोड पर से मलबा हटा दिया है और अब यह रोड श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है। इस रोड के बहाल होने से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अछरू राम और कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह रोड लोक निर्माण विभाग के द्वारा बहाल कर दिया गया है। जेसीबी मशीन लगाकर सारा मलबा हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की हर सड़क पर पूरी नजर है। अगर कोई भी सड़क नयना देवी की बंद होती है तो उसे तुरंत बहाल कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग सतर्क है।
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें