फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 17 नए मामले, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 314 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में डेंगू को लेकर सरकारी अमला पूरी तरह से फेल होता नजर आ रहा है। वीरवार को जिले में एक साथ 17 डेंगू के नए मामले सामने आए। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले दस दिनों में जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वीरवार को 17 नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 314 के पार पहुंच गई है। जिस प्रकार से लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं उससे सरकारी अमले की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि सरकारी अमला डेंगू को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा है। लेकिन, इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कुछ खास होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीके चौधरी ने जिले में फैले डेंगू रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को डेंगू के 17 नए मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 43 रोगियों का उपचार चल रहा है। इसमें 4 रोगी अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्होंने बताया कि ड्राई डे पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वार्ड नंबर 5 में जाकर घरों का निरीक्षण किया। घरों में पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को घरों और आसपास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी घरों से बाहर निकले तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढककर और ओडोमोस आदि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें। घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं, ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें