फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू को लेकर कंदरौर पंचायत ने छेड़ा सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डेंगू को लेकर कंदरौर पंचायत ने छेड़ा सफाई अभियान
गंदे पानी की नालियों को साफ किया और टंकियां की खाली
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिले में तेजी से फैल रहे डेंगू रोग से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत जन प्रतिनिधियों ने कमर कस ली है। ग्राम पंचायत कंदरौर में प्रधान कुलदीप धीमान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान छेड़ा गया जिसमें अन्य विभागों के नुमाइंदों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस मौके पर पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान ने लोगों से आग्रह किया कि बरसात के दिनों में घरों व अपने कार्यस्थलों के आसपास पानी कहीं भी खड़ा न होने दें। खड़े पानी में डेंगू के मच्छर पनपते हैं जिससे बीमारी फैलती है। जलजनित रोगों को होने से बचाने के लिए बचाव ही एकमात्र उपाय है। महिलाओं को भी घरों में काम करते समय पूरे शरीर को ढक कर रखना चाहिए ताकि मच्छर न काट पाए क्योंकि डेंगू का मच्छर डेंगू के बुखार का कारक बनता है। घरों के आसपास टूटे-फूटे बर्तनों को हटा दें। कहीं भी पानी खड़ा न होने दें। पानी की टंकियों में सफाई करें और देखें कि टंकियों में गंदगी या कीड़े न हों। यदि गंदगी दिखाई दे तो पानी की टंकियों को खाली करके उन्हें पुन: पानी से भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खुले बर्तनों, टायरों से गंदे पानी को भी बाहर फेंका गया तथा सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। पानी की गंदी नालियां साफ करवाई गईं। इस मौके पर कुलदीप धीमान के साथ उपप्रधान पुरुषोत्तम ठाकुर, डॉ. नीलम कुमार व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
-----------------
...खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें