फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम बाईपास के काम में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट/रामपुर। रामपुर- काठगोदाम के चौड़ीकरण के काम में अब तेजी आएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़े अफसरों ने कस्बे में पहुंचकर हाईवे निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वाले निर्माण कार्यों को चिह्नित किया। इस दौरान भवनों पर लाल निशान लगाए गए। इससे स्थानीय लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

रामपुर काठगोदाम का निर्माण लंबे समय से प्रस्तावित है। अब इस मार्ग के निर्माण ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी राजस्व टीम के साथ भोट कस्बे में पहुंचे रामपुर- काठगोदाम फोरलेन निर्माण को लेकर कस्बे से गुजर रहे हाइवे की पैमाइश की । इस दौरान टीम ने हाइवे के मध्य से दोनों ओर करीब 50 फीट की सीमा के भीतर आ रहे दुकान और मकानों में पीले निशान लगाए।दुकानों और मकानों में निशान लगते ही लोगों में अब मकान और दुकान टूटने का डर सताने लग गया है। पैमाइश टीम में प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल संदीप कार्की, सुजीत प्रकाश, अरूण कुमार, पवन कुमार, नीरज कुमार, काशी नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

विरोध के चलते दो साल से रुका हुआ था काम
भोट। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा रामपुर काठगोदाम मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। जिसमें भोट गांव में एस मोड़ को सीधा कर फोरलेन का निर्माण करने के लिए आबादी क्षेत्र के बीच से रोड बनाने की योजना बनाई थी। जिसमें 250 से भी अधिक संरचनाएं प्रभावित हो रही थी। गजट जारी होने के बाद से ही ग्रामीण आबादी के बीच से हाइवे बनाए जाने का विरोध कर रह थे तथा कई बार धरना प्रदर्शन भी किया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों व अधिकारियों को बंधक भी बना लिया था। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए करीब दो वर्ष पूर्व कार्यदायी संस्था ने भोट व थूनापुर कस्बे में हाइवे चौड़ीकरण का कार्य रोक दिया था।
विज्ञापन


भोट और थूनापुर के मुआवजे को भी किया होल्ड
भोट। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पुरानी आबादी के बीच से फोरलेन के निर्माण की सूचना के साथ ही ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिग्रहण के दायरे में आ रही कृषि व गैर कृषि जमीनों को मुआवजा होल्ड में डाल दिया था। इसी कारण रामपुर से काठगोदाम तक फोरलेन निर्माण के दौरान अधिग्रहण के दायरे में आ रही जमीनों व मकानों का भुगतान जिला प्रशासन कर चुका है।लेकिन भोट व थूनापुर गांव की अधिग्रहण के दायरे में आ रही जमीन का मुआवजा वितरण अभी तक नहीं किया गया है। जिस कारण लोगों में हाइवे निर्माण को लेकर संसय बना हुआ है।

डीएम ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश
रामपुर। काठगोदाम बाईपास के निर्माण में तेजी लाने के लिए बुधवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अफसरों को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुलवाया,जहां पर अफसरों को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने निर्देश दिए कि लंबित काम को पूरा कराया जाए। किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं रुकना चाहिए। निर्धारित अवधि में निर्माण का कार्य पूरा करा लिया जाए। यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो प्रशासन इस दिक्कत को दूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें