फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 51 हजार का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश रेशम अनुभाग अराजपत्रित कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान जय प्रकाश कपिल के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। जय प्रकाश कपिल, महासचिव बासु देव वर्मा और सचिव जगत पाल ने बताया कि जयराम ठाकुर एक कर्मचारी हितैषी मुख्यमंत्री हैं, जो कर्मचारियों को समय-समय पर लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का 6 महीने का कार्यकाल सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें