फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कॉलोनी में 11.57 लाख से सुधरेगी सीवरेज व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एचआटीसी कॉलोनी में आठ माह से चली आ रही सीवरेज समस्या से अब लोगों को निजात मिलने वाली है। परिवहन विभाग ने एचआरटीसी कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 11.57 लाख की राशि का प्रावधान किया है। यह सारा पैसा परिवहन विभाग खर्च करेगा। विभाग ने सीवरेज लाइन को सुधारने के लिए टेंडर कर दिए हैं। जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कॉलोनी में जहां पर सीवरेज व्यवस्था नहीं है, वहां पर सीवरेज कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीवरेज लाइन पुरानी हो गई हैं और चैंबर भी टूट गए हैं। सीवरेज की गंदगी सड़क पर बहती रहती थी। इससे लोगों को भारी परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है। इससे कॉलोनी में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
एचआरटीसी बिलासपुर के आरएम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था को ठीक करने के लिए परिवहन विभाग कॉलोनी में करीब 11.57 लाख राशि खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। पूरी कॉलोनी की सीवरेज व्यवस्था को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें