फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने वाले ऑपरेटरों को बीडीटीएस ने किया ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोडिंग से परेशान ट्रक ऑपरेटर डीसी से मिले
विज्ञापन

पांच दिन के अंदर की जाएगी मामले पर कार्रवाई : भाटिया
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)।
एसीसी कंपनी प्रबंधन और बीडीटीएस ट्रक ऑपरेटर यूनियन की मिलीभगत से ट्रकों में रोजाना की जा रही ओवरलोडिंग से आहत होकर ट्रक ऑपरेटरों ने बिलासपुर के डीसी को शिकायत पत्र और ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ट्रक ऑपरेटरों ने आग्रह किया है कि एससीसी बरमाणा सीमेंट फैक्ट्री को ओवरलोडिंग रोकने के तुरंत आदेश दिए जाएं, जिससे सुप्रीम कोर्ट के ओवलोडिंग रोकने के नियमों की सही ढंग से पालन किया जा सके। वहीं, बीडीटीएस ने ओवरलोडिंग को लेकर आवाज उठाने वाले कुछ एक ऑपरेटरों को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
गौरतलब है कि 14 मई को अमर उजाला समाचार पत्र के माध्यम से एसीसी सीमेंट कंपनी बरमाणा और बीडीटीएस की मिलीभगत से ट्रकों में की जा रही ओवरलोडिंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण आए दिन दुर्घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। सड़कों की हालत खस्ताहाल हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश के मुताबिक वाहनों में ओवरलोडिंग करना मोटर व्हीकल अधिनियम के अनुसार दंडनीय अपराध माना गया है लेकिन एससीसी बरमाणा सीमेंट फैक्टरी में रोजाना काम में लगे हजारों ट्रकों और मल्टीएक्सल ट्रकों तथा बलकरों में ओवरलोडिंग की जा रही है। डीसी को ज्ञापन सौंपने वाले ट्रक आपरेटरों में भूषण लाल महाजन, कृष्ण लाल, जसपाल, विशाल, अरुण, अनंत राम, शशिकांत, सोनू कुमार, प्रकाश चंद, युगल किशोर, सोहन लाल और अनिल ने बताया कि एससीसी बरमाणा प्रबंधन के अधिकारियों और बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर यूनियन की मिलीभगत के चलते सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों को सरेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। जिला प्रशासन को एससीसी बरमाणा की ओर से हजारों ट्रकों में की जा रही ओवरलोडिंग पर तुरंत पाबंदी लगाई जानी चाहिए। उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने कहा कि एसीसी कंपनी को तलब किया जाएगा। पांच दिन के अंदर मामले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लैक लिस्ट किए शिकायत करने वाले ऑपरेटर
ट्रक ऑपरेटरों ने बताया कि एसीसी कंपनी और यूनियन की मिलीभगत उजागर करने और अखबार के माध्यम से ओवरलोडिंग के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले ट्रक मालिकों की गाड़ियां बीडीटीएस यूनियन ने ब्लैक लिस्ट कर दी हैं। अगर यूनियन ने उनकी गाड़ियां जल्द बहाल नहीं की गईं तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ बैरियर पर किए जा रहे ट्रकों के चालान
ट्रक ऑपरेटरों का कहना है कि सभी मल्टी एक्सल ट्रकों और छह, दस और बारह टायरों वाले सभी ट्रकों में ओवरलोडिंग सीमेंट भरा जा रहा है। इससे ओवरलोडिंग के चलते रोजाना हिमाचल और पंजाब के आरटीओ बैरियर पर ट्रकों के चालान किए जा रहे हैं। इससे ट्रक ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। ट्रकों के तो रोजाना आरटीओ बैरियर स्वारघाट में चालान किए जाते हैं जबकि बलकरों को ओवरलोडिंग के बावजूद छोड़ दिया जाता है। एससीसी बरमाणा कंपनी और बीडीटीएस ट्रक ऑपरेटर यूनियन की मिलीभगत से सभी ट्रक ऑपरेटर अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें