फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में ई टैक्सी का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं में ई टैक्सी सेवा शुरू
विज्ञापन

घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने दिखाई हरी झंडी
तहसील कार्यालय से न्यायालय परिसर तक 10 रुपये किराया
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में लोगों की सुविधा के लिए ई टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। अब घुमारवीं के लोग दस रुपये के किराये में तहसील कार्यालय से न्यायालय परिसर तक पहुंच सकते हैं। एक किलोमीटर की दूरी तक लोगों को ई टैक्सी सुविधा का लाभ मिलेगा।
घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने वीरवार को ई टैक्सी सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने ई टैक्सी हो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गर्ग ने कहा कि तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय से न्यायिक परिसर तक करीब एक किलोमीटर की दूरी लोगों को पैदल तय करनी पड़ती थी। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ई टैक्सी से लोगों को तहसील कार्यालय से न्यायिक परिसर तक जाने में आसानी रहेगी। सबसे ज्यादा लाभ बुजुर्गों व महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि ई टैक्सी में 10 रुपये किराया होगा। इससे अस्पताल जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। एक ठहराव अस्पताल परिसर भी रहेगा। टैक्सी में एक समय में सात व्यक्ति सफर कर पाएंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश चोपड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि घुमारवीं के लोगों के लिए ई टैक्सी सेवा शुरू हो गई है। टैक्सी का किराया दस रुपये रखा गया है। एक साथ सात लोग इसमें सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें