फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनर्स की लंबित मांगों को किय जाए पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। पेंशनर्स कल्याण संघ तलाई इकाई की बैठक संघ के उपाध्यक्ष प्यार सिंह बन्याल की अध्यक्षता में हुई। संघ के सचिव शंकर दास शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हिमाचल प्रदेश की नवगठित सरकार को बधाई दी गई। लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने का सरकार से अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

बैठक में संघ की लंबित 5, 10, 15 प्रतिशत की मांग को स्वीकृत करने का अनुरोध मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से किया गया।
सचिव शंकर दास शर्मा ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार से मांग की गई कि पेंशनर्स को बैंकों में निकासी फार्म के जरिये ही पैसे निकालने एवं जमा करवाने का प्रबंधन किया जाए, क्योंकि अधिकतर पेंशनर्स बुजुर्ग हैं और लाइनों में खड़े नहीं हो सकते हैं। एसबीआई बैंक तलाई में एटीएम की खराबी के कारण समस्या होने की बात कही। बैंक में सेवानिवृत्त लोगों के लिए अलग से लाइन लगाने का प्रबंधन करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्यार सिंह, सचिव शंकर दास शर्मा, प्रेम सिंह, बलदेव भारद्वाज, देवराज, सतीश संधू, मथुरा दास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें