फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छंदोह का राहुल बना सेना में अफसर

विज्ञापन
घुमारवीं के छंदोह गांव का राहुल कश्यप भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
उपमंडल घुमारवीं के छंदोह गांव का राहुल कश्यप भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पास आउट होने के बाद घर पहुंचने पर लाडले को परिजनों सहित लोगों ने पलकों पर बिठा लिया। राहुल के परिजनों को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। राहुल ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे क्षेत्र के लोग गदगद हैं।

धार (पहाड़) पर बसे छंदोह गांव के बेटे राहुल कश्यप ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर नाम कमाया है। बेटे की उपलब्धि पर क्षेत्रवासी गदगद हैं। घुमारवीं से जमा दो करने के बाद राहुल कश्यप का चयन 2013 में एनडीए में हुआ। देहरादून से पास आउट होते ही छंदोह गांव का बेटा राहुल कश्यप अब सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। राहुल कश्यप के घर पहुंचते ही उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल कश्यप के पिता राकेश कश्यप शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। जबकि माता रीना देवी गृहणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल कश्यप के दादा ध्यान सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। राहुल कश्यप ने सफलता का श्रेय दादा ध्यान सिंह, दादी गीता देवी तथा माता रीना देवी व पिता राकेश कश्यप सहित शिक्षकों और परिजनों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें