फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में दाखिले के लिए 1,832 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 28 नवंबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के लिए बनाए 12 केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) कोठीपुरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिलेभर से 1,832 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (बालक एवं बालिका), भराड़ी, कुठेड़ा, झंडूता, बरठीं, कलोल, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सह-शिक्षा) बिलासपुर, जुखाला, श्री नयना देवी जी और जकातखाना शामिल हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दर्ज परीक्षा केंद्र, तिथि और अन्य आवश्यक निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए संबंधित विभागों और परीक्षा केंद्रों की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें