चमन ठाकुर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नियुक्त
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी अधिवक्ता क्रांति कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किए गए जिसमें सर्वसम्मति से अधिवक्ता चमन ठाकुर को जिला अधिवक्ता संघ का अध्यक्ष चुना गया। इसी के साथ सर्वजीत सिंह उपाध्यक्ष, आदित्य मोहन कश्यप महासचिव, विजय ठाकुर सह सचिव, लेखराम बंसल कोषाध्यक्ष, सरपाल ठाकुर वित्तसचिव, रामलाल ठाकुर ऑडिटर व बुद्धि सिंह चंदेल को लाइब्रेरियन चुना गया।
इसके अलावा नितिन कौंडल को मीडिया सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त महासचिव आदित्य मोहन ने बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया कोर्ट में आयोजित करवाई गई जिसमें चुने गए सभी पदाधिकारियों को सभी अधिवक्ताओं की अंतिम मुुहर लगने के बाद नियुक्त किया गया है। जल्द ही सभी पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेवारी सौंप दी जाएगी।
---