फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट कर्मचारियों के साथ हुआ वेतन समझौते के नाम पर धोखा

विज्ञापन
cement shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। एसीसी गागल सीमेंट कर्मचारी संघ बरमाणा कर्मचारियों की बैठक दुर्गा मंदिर बरमाणा में शेर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्तर पर हो रहे अन्याय, कर्मचारी संघ बरमाणा की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हो रहे प्रहार, स्वार्थी तत्वों द्वारा विभिन्न स्तरों पर षड्यंत्रों से आने वाले खतरों के समाधान बारे में चर्चा की गई।
शेर सिंह ने कहा कि वर्षों से सीमेंट कर्मचारियों के साथ वेतन समझौते के नाम पर धोखा हो रहा है। तरह-तरह से सीमेंट कर्मचारियों को कर्मचारी नेताओं द्वारा हमेशा गुमराह किया जा रहा है, जो आज भी जारी है। कर्मचारी हितों के समस्त विषयों को कुचलने वाले लोग निरंतर आज भी कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। जो राष्ट्रीय सीमेंट समझौते बैठकों में साल भर भाग लेते रहे व विदेश दौरों पर भी सीमेंट फेडरेशन के प्रतिनिधि बनकर गए वही आज सीमेंट कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और राष्ट्रीय सीमेंट वेतन समझौते को कोस रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारियों को अपने हितों की रक्षा के लिए इस तानाशाही के विरुद्ध एकजुट होने की आवश्यकता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारी हितों की रक्षा, संवैधानिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा व कर्मचारी संघ के लंबित चुनाव के बारे में आम सभा का आयोजन किया जाएगा ताकि संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार समस्त कर्मचारियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिले।
विज्ञापन

बैठक में शेर सिंह ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, प्रेम ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, सतीश ठाकुर, नीरज शर्मा, नंदलाल चौधरी, पवन कुमार, नंदलाल, अवतार सिंह चंदेल, राजेश कुमार शर्मा, ख्याली राम ठाकुर, बसंत ठाकुर, बालकराम, जगजीत, शिव सिंह, कर्म सिंह, एसपी कौशल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें