फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़ अलाइनमेंट प्लान भूमि अधिग्रहण इकाई के पास नहीं

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में पैदा हुई समस्याओं को लेकर गांव छत, धराड़सानी, कोठी, बैहना, कल्लर, भटेड़, डमली, ऋषिकेश, बैहलग के ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कहा गया कि आजतक नेताओं व प्रशासन की ओर से किसी तरह की कोई भी उनकी समस्या का हल नहीं किया है।
बैठक में जिन अन्य मुद्दों पर मंथन हुआ उनमें सड़क निर्माण की रोड अलाइनमेंट प्लान भूमि अधिग्रहण की विशेष इकाई के पास न होना, रोड की सेंटर लाइन लगाने वाले सक्षम अधिकारी व कार्यालय का पता न होना और विभाग की ओर से अर्जित भूमि के दोनों तरफ बुर्जियां ना लगाना आदि शामिल था।
विज्ञापन

साथ ही फील्ड बुक का नियमानुसार क्षेत्रफल निकालना, राजस्व रिकॉर्ड पढ़ने योग्य न होना, अधिकृत भूमि के क्षेत्रफल का पटवारी की ओर से नियमानुसार अवलोकन किए बिना जमाबंदी में अमल करना आदि संवेदनशील विषयों पर गहनता से सोच विचार किया गया।
इसके अलावा बैठक में कहा गया कि भूमि अधिग्रहण व कंपनी की ओर से ज्यादा भूमि का कब्जा कर विस्थापितों प्रभावितों को कम मुआवजा दिया गया है। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन व कंपनी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर विस्थापितों व प्रभावितों का समाधान नहीं किया गया तो लोग अपनी समस्याओं का नियमानुसार हल करवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर बलदेव, जगतराम, सरवन, निर्मला देवी, कमला देवी, रीना देवी, चिंता देवी, ब्रह्मी देवी, निर्मला, नरेश कुमार, बुद्धिराम, सीताराम, प्रकाश चंद, संतराम, प्यारे लाल, विशनदास, सुभाष, रत्न सिंह, पारो शर्मा, सूर्या शर्मा, बृजलाल शर्मा, सुभाष चंद, जगदीश राम, चिंता देवी, भगतराम, लेखराम, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें