फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुखाला के गसौड़ से हटेंगे दुकानदारों के अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला के गसौड़ बाजार से हटेंगे अवैध कब्जे
विज्ञापन

जनमंच कार्यक्रम में की गई शिकायत पर प्रशासन ने जारी किए नोटिस
लोगों को दुकानें खाली कर कब्जे हटाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला (बिलासपुर)। जनमंच कार्यक्रम के दौरान गसौड़ बाजार में लोगों की ओर से किए गए अवैध कब्जों की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने गसौड़ के सामने और मंदिर जाने वाले रास्तों पर बनाई गई दुकानों के मालिकों को नोटिस जारी कर दिए हैं और दुकानें खाली कर वहां से हटने को कहा गया है। तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि शिव मंदिर गसौड़ के सामने और मंदिर को जाने वाले रास्ते पर स्थानीय लोगों ने अवैध तरीके से दुकानें बनाई हैं। इसकी शिकायत स्थानीय व्यक्ति ने जनमंच में की थी। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए दुकानें जल्द खाली करने के आदेश दे दिए हैं। इस संदर्भ में सदर तहसीलदार ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और इन्हें जल्द गिराने का निर्णय लिया। तहसीलदार सदर जयगोपाल शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उनके ध्यान में यह मामला आया था। इस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए फौरन इसका मौका किया और इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने कहा की इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। अवैध कब्जे करने वाले लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्हें सात दिन के अंदर अपनी दुकान खाली करने के आदेश दिए जाएंगे। यदि इन लोगों ने खुद अपनी दुकानें खाली नहीं कीं तो बलपूर्वक इन दुकानों को खाली करवाकर गिरा दिया जाएगा। तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने बताया कि जल्द ही शिव मंदिर और इसको जाने वाले रास्ते को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें