फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दूसरे दिन भी थमे रहे ट्रकों के पहिये

विज्ञापन
दढ़ियाल में त्रिवेणी चीनी मिल में खड़े पुलिस की ओर से पकड़े गए खनन लदे ट्रक। अ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा(बिलासपुर)। मांगों को लेकर ऑल हिमाचल ट्रक ऑपरेटर फेडरेशन व ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के समर्थन में जिले के ट्रक ऑपरेटर दूसरे दिन भी हड़ताल में रहे। दो दिनों में सीमेंट कंपनियों और ट्रक ऑपरेटरों को हड़ताल के कारण करीब पांच से 6 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं ऑपरेटरों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल के कारण दो दिन में एसीसी बरमाणा और अल्ट्राटेक कंपनी बागा से करीब 40000 मीट्रिक टन सीमेंट और क्लींकर प्रदेश और बाहरी राज्यों में नहीं पहुंच पाया, जिस कारण दो दिनों में सीमेंट कंपनियों और ट्रक ऑपरेटरों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के कारण सरकारी खजाने में भी इन फैक्ट्रियों से प्रतिदिन लाखों रुपये टैक्स के रूप में आने वाला राजस्व भी घटा है। शनिवार को भी शांतिपूर्वक ढंग से ट्रांसपोर्टरों ने अपने ट्रकों को खड़ा कर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
इनसेट...
दूसरे दिन शांतिपूर्वक रहा आंदोलन
दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक ढंग से अपनी मांगों को लेकर जिला के समस्त ट्रक खड़े रहे। पूर्णता देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते जिला में भी चक्का जाम ही रहा। सब्जी व सेब से संबंधित किसी भी गाड़ी को नहीं रोका जाएगा। हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से रहेगा।
विज्ञापन

---रमेश ठाकुर, अध्यक्ष बीडीटीएस बरमाणा एवं उपप्रधान
ऑल हिमाचल ट्रांसपोर्ट फेडरेशन
----
इनसेट....
ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से ये भी रहे प्रभावित
जिला में ऑपरेटरों की हड़ताल से जहां होटल और ढाबे वालों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं पेट्रोल पंप और मैकेनिक का काम करने वाले कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें